शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के इंदिरा कॉलोनी से विगत मार्च माह गायब हुए 14 वर्षीय बालक विवेक पुत्र दीपक खटीक के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत प्रकरण कायम किया है। उक्त बालक 2 मार्च को घर से बिना बताए कहीं चला गया था जिसकी परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। उस समय पुलिस ने गुम इंसान की कायमी कर ली थी, लेकिन एक माह से अधिक बीत जाने के बाद भी बालक नहीं मिला जिस पर पुलिस ने मामले में अपहरण की धारा लगा दी। पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट की गाईड लाइन के अनुसार बालक के नाबालिग होने के कारण मामले में 363 की कायमी की है।



