Press "Enter" to skip to content

फिजीकल प्रभारी सुनील खेमरिया की बड़ी सफलता ,चोरी करने बाले चोर को पकड़ा | Shivpuri News

शिवपुरी पुलिस को बड़ी सफलता, मात्र 24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद
शिवपुरी। दिनांक 04.12.19 को फरियादी नवल किशोर पुत्र रामस्वरुप सोनी 56 साल निवासी आर. के. पुरम कॉलोनी जो की वर्तमान मे करमाजकलां गांव मे शिक्षक हैं ने थाना फिजीकल पर सूचना दी कि मेरे घर मे दिनांक 11.12.19 को लड़के की शादी संपन्न होनी है । फरियादी के आर. के. पुरम कॉलोनी स्थित मकान में दिनांक 3-4.12.19 की दरमियानी रात्रि को अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर, घर में रखे सारे सोने चांदी के जेवरात करीबन 25-30 तोला सोना एवं नगदी 3 लाख रुपये कुल मश्रुका कीमती करीब 10 लाख रुपये चोरी कर ले गये। फरियादी की सूचना पर से थाना फिजिकल में अपराध क्रमांक 276/19 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर अज्ञात आरोपी एवं चोरी गये माल-मश्रुका की पतारसी शुरु की गई ।
उक्त चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल ने घटना स्थल का स्वयं निरीक्षण कर एसडीओपी शिवपुरी श्री शिव सिंह भदोरिया को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, थाना प्रभारी फिजिकल निरीक्षक सुनील खमरिया ने तत्काल अपनी टीम को सक्रिय कर क्षेत्र के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खगांले एवं संदिग्धों को चिन्हित करने की कार्यवाही की गयी, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति रात्रि  में घटनास्थल के आस-पास दिखा, पुलिस टीम द्वारा उसकी पतारसी की गई तो उक्त व्यक्ति का नाम विशाल पुत्र लालू कोरी निवासी संजय कॉलोनी का होना पाया, बाद पुलिस टीम द्वारा उक्त संदिग्ध को हिरासत में लेकर हिकमत अमली से पूछताछ की गई तो आरोपी ने उक्त अपराध को अंजाम देना स्वीकार किया, पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपी से चोरी का माल कीमती 10,00,000 रुपए का 24 घंटे में बरामद कर लिया । उक्त आरोपी से क्षेत्र की अन्य चोरियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फिजिकल निरीक्षक सुनील खमरिया, उनि. विनोद यादव, उनि. अजय मिश्रा, प्रधान आरक्षक रामकुमार, आरक्षक भोला, ऊदल, पुष्पेंद्र, सत्यवीर, सुरभि, रिंकू एवं महिला आरक्षक रचना राणा की सराहनीय भूमिका रही । पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा उक्त पुलिस टीम को नगद इनाम से पुरुस्कृत करने की घोषणा की।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!