Press "Enter" to skip to content

तनाव से निपटने पुलिसकर्मी खेलों से जुड़ें:एसपी / Shivpuri News

शिवपुरी। आज के दौर मे पुलिस के सामने चुनौतियां बढ़ी है। इन चुनौतियों और ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को कई बार मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। इसलिए पुलिसकर्मियों को खेलों से जुड़ना चाहिए।इससे न केवल आपकी फिटनेस बरकरार रहती है,वरन आप अनुशासन भी सीखते है। यह बात पुलिस परेड ग्राउंड मे तीन दिवसीय जिला स्तरीय पुलिस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ कर एस पी राजेश सिंह चंदेल ने कही।

उन्होंने कहा कि पुलिस महकमे मे खेलकूद से न केवल अनुशासन बनाने में सहायता मिलती है वरन मनोरंजन होने से मानसिक तनाव से भी राहत मिलती है। इसीलिए मानव जीवन मे खेलकूद का महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने पुलिस के जवानों और अधिकारियों से पूरे अनुशासन और सच्ची खेल भावना से खेलने का आग्रह किया। पुलिस की फिटनेस बरकरार रखने यह खेल स्पर्धा है। तीन दिवसीय जिला स्तरीय पुलिस खेल प्रतियोगिता में पुलिस परेड ग्राउंड में कोलारस, बदरवास, पिछोर, करैरा, नरवर टीम शामिल होंगी।इनका मुकाबला पुलिस लाइन टीम से होगा। 21 फरवरी को समापन मैच होगा। जिसमें विजेता टीम पुरस्कृत होगी। इस खेल प्रतियोगिता मे बॉलीवाल और रस्सा कसी प्रतियोगिता रखी गई है।

पुलिस लाइन ने कोलारस को दोनों राउंड में मात दी
प्रतियोगिता का शुभारंभ मैच पुलिस लाइन और कोलारस अनुभाग टीम के बीच वॉलीबाल मैच हुआ। जिसमें पुलिस लाइन टीम ने कोलारस अनुभाग को दोनों राउंड में 25-11औऱ 25-14 से मात दी। अंततः पुलिस लाइन की टीम विजेता रही।इसी क्रम मे दूसरा मैच करैरा अनुभाग और कोलारस अनुभाग के बीच हुआ जिसमे करैरा अनुभाग की टीम विजेता रही। आयोजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया, एसडीओपी शिवपुरी, पिछोर, करैरा, रक्षित निरीक्षक भारत सिंह यादव, सूबेदार भानुप्रताप सिकरवार, यातायात प्रभारी रणवीर यादव, थाना प्रभारी उपस्थित रहे ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!