Press "Enter" to skip to content

तीन उम्मीदवारों ने भरे नाम निर्देशन पत्र नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि कल | Shivpuri News

शिवपुरी। गुना संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 04 में नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति के चैथे दिन आज तीन उम्मीदवार द्वारा अपने नाम निर्देशन पत्र कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रहा पी के समक्ष कलेक्ट्रेट कोर्ट रूम शिवपुरी में अपने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। 
नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने वालों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्री कृष्णपाल सिंह ने, भारत प्रभात पार्टी के उम्मीदवारों के रूप में श्री हरभजन ने अपना नाम निर्देश पत्र प्रस्तुत किया। जबकि बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार के रूप में श्री लोकन्द्र सिंह राजपूत ने आज पुनः नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति के चैथे दिन तक कुल 09 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र भरे जा चुके है। नाम निर्देशन पत्र 23 अप्रैल को अपराह्न 03 बजे तक प्राप्त किए जा सकेंगे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!