Press "Enter" to skip to content

ग्राम महुआ राजापुर में रास्ता रोककर युवक की मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम महुआ राजापुर में एक युवक की रास्ता रोककर तीन लोगों ने मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
वोद पकाश पुत्र लालसाहब जाटव निवासी ग्राम महुआ राजापुर ने बताया कि बीते रोज दोपहर के समय वह अपने घर जा रहा था तभी वहां इंद्रवीर लोधी, रामपाल लोधी, नवलसिंह लोधी आए और उसका रास्ता रोक लिया। रास्ता रोककर युवकों ने गाली-गलौंज की, कारण पूछा तो उसकी मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर तीनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!