
*रास्ता भटके नाबालिग बालक को पुलिस द्वारा किया परिजनों के सुपुर्द*
शिवपुरी। दिनांक 13.04.19 को ग्राम पनुआ तेहसील मेहगाँव जिला भिण्ड के रहने वाले मोहर सिंह खन्ना को उसके गाँव में रोड किनारे रास्ता भटकर घूमता हुआ एक अज्ञात बालक दिखा जिसे उसने पूछताछ कर नाम पता मालूम किया तो उक्त बालक ने अपना नाम कुंवर राज पुत्र तोफान आदिवासी उम्र 10 साल निवासी ग्राम करमई जिला शिवपुरी का होना बताया बाद उक्त व्यक्ति जो कि एफएसएल प्रभारी शिवपुरी डाॅ. एच.एस. बरहदिया से जान पहचान होने के कारण उनसे सम्पर्क कर घटना के बारे में सूचना दी, बाद एफएसएल प्रभारी शिवपुरी द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर को अवगत कराया जिस पर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा पुलिस कण्ट्रोल रूम शिवपुरी के माध्यम से थाना प्रभाारी तेन्दुआ उनि. विकास यादव को उक्त सूचना की तस्दीक करने हेतु आदेशित किया , थाना प्रभारी तेन्दुआ द्वारा सूचना की तस्दीक कर सही होना पाया सूचना की तस्दीक से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को अवगत कराया गया जिस पर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के मार्गदर्शन में एफएसएल प्रभारी शिवपुरी द्वारा नाबालिग को अपने पास रखकर जरूरत का सामान दिलवाया और दूसरे दिन नाबालिग के परिजनों को पुलिस कण्ट्रोल रूम शिवपुरी में बच्चे को उसके पिता तोफान आदिवासी को सुपुर्द किया। परिवारजन ने एफएसएल प्रभारी शिवपुरी एवं पुलिस टीम के साथ-साथ ग्राम पनुआ के रहने वाले मोहर सिंह खन्ना का धन्यवाद व्यक्त किया।




