Press "Enter" to skip to content

ट्रेफिक लाइटें खराब, लड़खड़ाई शहर की यातायात व्यवस्था / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर में ट्रेफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए माधव चौक चौराहे व गुरूद्वारे चौराहे पर ट्रेफिक सिंग्नल लगाए गए थे, लेकिन यह ट्रेफिक सिग्नल पिछले काफी समय से बंद पड़े हुए हैं। ऐसे में यातायात विभाग के कर्मचारियों को यातायात व्यवस्था सुधारने में काफी परेशानी हो रही है। ट्रेफिक सिंग्नल चालू न होने से दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने ट्रेफिक सिग्नल को दोबारा शुरू कराए जाने की मांग प्रशासन से की है। 
जिला मुख्यालय में लगातार बढ़ रहे यातायात के दबावों को देखते हुए माधव चौक व गुरूद्वारे के समीप सिग्नल की व्यवस्था की गई थी। माधव चौक व गुरूद्वारे से कलेक्ट्रेट, जिला अस्पताल, न्यायालय, स्कूल, कालेज जाने का प्रमुख मार्ग भी आकर मिलता है। जिसके कारण यहां हमेशा यातायात दबाव रहता है। सिग्नल के चालू रहने पर जहां लोगों को सुविधा होती थी। वहीं यातायात के सिपाही को भी व्यवस्था को संभालने में अधिक कठिनाई नहीं होती थी। लेकिन बीते लंबे समय से सिग्नल की सभी लाइटें बंद है। बंद पड़े इस लाइट के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई है ,टै्रफिक सिग्नल नहीं जलने से चारों ओर आवाजाही करने वाले लोग एक साथ आवाजाही कर रहे है इससे दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। यातायात विभाग का कहना है कि तकनीकी खराबी आ जाने के कारण सिग्नल की लाइट बंद हो गई है जल्द ही मैकेनिक को बुलाकर सुधार कार्य कराया जाएगा। 
लाखों रुपये खर्च कर प्रशासन ने ट्रैफिक लाइटें लगवा तो दी पर कुछ महिने चलने के बाद एक के बाद एक खराब होती गई और बाद में किसी ने इनकी सुध नहीं ली। कुछ माह तक लाइटें जलने पर लोगों को ग्रीन और रेड लाइट के इशारों पर चलने की आदत भी पड़ने लगी थी। अब एक चौक पर कई-कई कर्मचारी हाथों के इशारों से वाहनों को रोकते दिखाई देते हैं। लोग भी कर्मचारियों के इशारों का कम ही ध्यान करते हैं वे अपनी सुविधा अनुसार वाहन को निकाल लेते हैं और कर्मचारी देखते ही रह जाते हैं। ट्रैफिक लाइटें खराब होने के कारण चौकों पर ट्रैफिक लाइटें लगने का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!