
शिवपुरी पुलिस द्वारा 29260 रू की अवैध शराब की जप्त
शिवपुरी।दिनांक 01.08.19 को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री विवेक अग्रवाल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 11 प्रकरणों में 11 आरोपियों को गिरफ्तार 29260 रू की अवैध शराब जप्त की गई।
थाना प्रभारी करैरा निरी. राकेश शर्मा को सूचना प्राप्त हुई कि मुगवाली चैराहा हाईवे रोड़ करैरा के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा हैं जिस पर से थाना प्रभारी करैरा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मुखबिर के बताये स्थान पर पुलिस टीम को रवाना किया, पुलिस टीम द्वारा मुगावली तिराहा हाईवे रोड़ करैरा से आरोपी डालचंद उर्फ पांचा लखेरा उम्र 21 साल निवासी बड़ा बाजार तकिया के पास करैरा को दबोचकर उसके कब्जे से 60 लीटर कच्ची शराब कीमत 12000 रू की जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 364/19 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में थाना प्रभारी सतनवाड़ा उनि. रामराजा तिवारी द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम चांड से अरोपी हरिकिशन पुत्र नारायण सिंह कुशवाह उम्र 42 साल निवासी सईसपुरा कमलागंज शिवपुरी के कब्जे से 48 क्वार्टर अंग्रेजी शराब कीमत 4800 रू की जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में थाना फिजिकल, कोलारस, इंदार, तेन्दुआ, अमोला, पिछोर, पोहरी, छर्च एवं सिरसौद द्वारा एक-एक प्रकरण अवैध शराब के विरूद्ध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।






Be First to Comment