Press "Enter" to skip to content

डिप्टी कलेक्टर मनोज गरवाल एवं रणवीर सिंह यादव ने किया शहर का निरीक्षण , काटे चालान , पॉलीथिन जप्त | Shivpuri News

शिवपुरी। खबर जिले के यातायात से हैं। जहाँ आज यातायात पुलिस एवं डिप्टी कलेक्टर मनोज गरवाल ने शहर के सराफा बाजार एवं लखेरा गली, कोर्ट रोड ,माधव चोक पर जो दुकानदार अपनी सीमा से अधिक आगे अपना समान रखे हुए हैं। उनके ऊपर चालानी कार्यवाही की हैं। कार्यवाही के दौरान दो दुकानदारों के पास से पॉलीथिन भी जप्त की गईं। जिसमे वीरू कुशवाह लखेरा गली समोसा बाले का 2500 रुपये का चालान किया गया इसी क्रम में माधव चोक पर बंसल लस्सी के यहाँ से 1.5 किलो के आसपास पॉलीथिन जप्त कर 2000 रुपये का चालान काटा गया। इसी क्रम में सराफा बाजार लखेरा गली एवं कोर्ट रोड पर नाम नोट कर उनको चालान भेजें जाएंगे
इस कार्यवाही में डिप्टी कलेक्टर मनोज गर्ब्याल ,यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ,सूबेदार भानू प्रताप सिंह सिंह सिकरवार एवं नगरपालिका कर्मचारी सहित यातायात टीम उपस्थित रही। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!