
शिवपुरी। पिछले दो वर्षों से हिन्दु युवा वाहिनी शिवपुरी के जिलाध्यक्ष का पद सम्हाल रहे एमडी गुर्जर ने व्यक्तिगत कारणों के चलते वाहिनी के जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया हैै। श्री गुर्जर ने यह इस्तीफा संगठन के प्रदेश संयोजक रोहित त्रिवेदी को प्रेषित किया है। इस्तीफा देने के बाद एमडी गुर्जर ने बताया कि मैं अपने निजी कारणों के चलते अब संगठन में सक्रिय भूमिका नहीं निभा पा रहा हूं लेकिन मैं निःस्वार्थ भाव से राष्ट्रवाद एवं धर्म के प्रति कार्य करता रहूंगा। उन्होेंने बताया कि मैं स्वेच्छा से इस पद से त्यागपत्र दे रहा हूं साथ ही संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से अपील करता हूं कि संगठन में शीघ्र में नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की जाए।






Be First to Comment