Press "Enter" to skip to content

गौशाला में निवासरत नावालिक वर के घर संयुक्त टीम ने विजिट किया एवं बाल विवाह रुकवाया | Shivpuri News

किशोर बोला मर्जी से शादी नहीं कर रहा था, मां के अस्वस्थ होने के कारण पापा के दबाब में कर रहा था शादी 
शिवपुरी। महिला बाल विकास विभाग शिवपुरी शहरी एवं स्वयं सेवी संस्था शक्तिशाली महिला संगठन शिवपुरी की संयुक्त टीम ने देहात थाना क्षेत्र में निवासरत नाबालिग वर का विवाह जो कि 24 मई को होने जा रहा था वह दोनों परिवारों को समझाईश देकर रुकवाया। कलेक्टर अनुग्रहा पी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास देवेंद्र कुमार सुंदरियाल के मार्गदर्शन में बाल विवाह रोकथाम की दिशा में किए जा रहे सराहनीय प्रयासों की कड़ी में एक और कड़ी जुड़ गई है। 
स्वयं सेवी संस्था शक्तिशाली महिला संगठन शिवपुरी के संयोजक रवि गोयल ने बताया कि सर्वप्रथम सेक्टर पर्यवेक्षक को अपने सेक्टर में एक नावालिक का बाल विवाह होने की सूचना मिली जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पर्यवेक्षक ने परियोजना अधिकारी शिवपुरी शहरी पवन तिवारी को सूचित किया जिस पर परियोजना अधिकारी ने तत्वरित कार्रवाई करते हुए टीम काे मौके पर पहुंचा।  टीम के द्वारा जब नावालिग वर के मार्कशाीट एवं मेडिकल सर्टिफिकेट की जांच की गई तो लड़का 21 वर्ष से कम उम्र का पाया गया। पर्यवेक्षक द्वारा लड़के के माता पिता को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के बारे में पूरी जानकारी दी गई और कहा कि उम्र पूरी होने से पहले शादी करना अपराध है। नाबालिग ने बताया कि मेरी मां का स्वास्थ्य खराब रहता हैं इस कारण मां बहुत अस्वस्थ रहती है इसीलिए में पापा के कहने पर यह शादी कर रहा था मेरी अभी शादी करने की कोई मंशा नही हैं। टीम द्वारा समझाईश के लड़के व लड़की के परिवारजन शादी न करने के लिए मान गए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!