Press "Enter" to skip to content

तेज रफ्तार ऑटो युवक से टकराकर पलटा, यात्री घायल | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीनिवास के पास कमलागंज में बीती रात्रि एक तेज रफ्तार ऑटो चालक की लापरवाही के कारण एक युवक मेें टक्कर मारकर पलट गया। जिससे पैदल जा रहे युवक सहित ऑटो में चार यात्री घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में ऑटो चालक  पंकज योगी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। 
जानकारी के अनुसार विगत रात्रि एक बिना नंबर का ऑटो जिसे आरोपी पंकज योगी चला रहा था। जिसमें सचिन योगी, अमन योगी, वंशू यादव और केदारी बाई बैठी हुई थी। जैसे ही ऑटो लक्ष्मीनिवास के पास पहुंचा तभी वहां जा रहे एक युवक कल्लू खान में पंकज ने ऑटो से टक्कर मार दी। जिससे कल्लू पुत्र अफसर खान निवासी कमलागंज घोसीपुरा घायल हो गया। घटना के बाद ऑटो चालक अपना संतुलन खो बैठा और ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे ऑटो में सवार सचिन, अमन, वंशू और केदारी बाई घायल हो गए। जिन्हें रात्रि में अस्पताल लाया गया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!