Press "Enter" to skip to content

खाते में रकम दर्ज न करने पर सहायक पोस्ट मास्टर पर केस / Shivpuri News

शिवपुरी। अब से तकरीबन तीन साल पहले उपभोक्ता द्वारा पोस्ट ऑफिस में 1 लाख रुपए जमा कर हाथ से उसमें एंट्री दर्ज कर खाते में पैसा न आने पर मिली शिकायत के बाद पोहरी पुलिस ने आरोपी सहायक पोस्ट मास्टर आरएल आदिवासी के खिलाफ धोखाधडी का मामला दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के 18 अगस्त 2018 को उपभोक्ता राजकुमार अग्रवाल पोहरी डाकघर में 1 लाख रुपए जमा कराने आए। जब इसकी एंट्री मांगी तो उप डाक पाल आर एल आदिवासी ने हाथ से एंट्री कर दी, लेकिन उपभोक्ता ने जब बाद में अकाउंट में राशि देखी तो वह दर्ज नहीं हुई। इस पर शिकायत पर उप डाकपाल आरएल आदिवासी को निलंबित कर दिया था और उन्हें शिवपुरी अटैच किया था।

कुछ समय बाद बहाल होकर वह उप डाक पाल से सहायक पोस्ट मास्टर शिवपुरी बन गए। विभागीय जांच रिपोर्ट आने के बाद सहायक अधीक्षक रविंद्र पुत्र रमेश भार्गव शिवपुरी ने फरियादी बनकर पोहरी पुलिस को आवेदन दिया जिस पर आरोपी सहायक पोस्ट मास्टर आर एल आदिवासी के खिलाफ धोखाधडी का मामला दर्ज हुआ है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!