
पुलिस की वर्दी पहने युवक ट्रेन में पकड़ा, पूछताछ में बोला- अफसर बनने की ललक में सिलवाई ड्रेस
आरपीएफ ने ट्रेन में पकड़ा फर्जी दारोगा
आगरा। जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस में रेल यात्रियों से अवैध वसूली करते हुए फर्जी दरोगा हत्थे चढ़ गया। शिवपुरी मध्य प्रदेश के रहने वाले अंकित शर्मा को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आरपीएफ के मुताबिक शिवपुरी में सुभाष कालोनी के रहने वाले अंकित शर्मा पुत्र जयराम शर्मा पुलिस की वर्दी पहनकर फर्जी दारोगा बन जब अवैध वसूली कर रहा था। उसी दौरान चल रही चेकिंग में उससे पूछताछ हुई तो फर्जी दारोगा का सच सामने आ गया।
आरोपी अंकित शर्मा ने आरपीएफ को बताया कि बचपन से ही पुलिस अफसर बनने की ललक थी। कुछ दिन पहले ही पुलिस की वर्दी सिलवाई थी। आरपीएफ ने अंकित को गिरफ्तार कर आगरा फोर्ट जीआरपी के सुपुर्द कर दिया।
जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसके पास से एक हजार रुपये नगद और उत्तर प्रदेश पुलिस के उपनिरीक्षक की वर्दी बरामद की गई है।






Be First to Comment