Press "Enter" to skip to content

शराब के लिए रूपए न देने पर युवक को पीटा | Shivpuri News


शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में स्थित धारा सिंह का होटल भानगढ़ पर दो आरोपियों ने एक युवक की जमकर मारपीट कर दी, क्योंकि पीडि़त युवक ने आरोपियों द्वारा शराब के लिए मांगे गए रूपए देने से इंकार कर दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 341, 327, 294, 323, 506, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। जानकारी के अनुसार सूरज पुत्र रघुनी धाकड़ निवासी ग्राम राठखेड़ा कल सुबह धारा सिंह होटल के सामने भानगढ़ के रास्ते से गुजर रहा था तभी उसे आरोपी सतीश धाकड़ और सुमरन धाकड़ निवासी भानगढ़ ने रोक लिया और उससे शराब के लिए रूपए मांगे। जब सूरज ने आरोपियों को रूपए देने से इंकार कर दिया तो दोनों ने उसे गालियां देना शुरू कर दी। जब सूरज ने उसे गालियां देने से रोका तो दोनों ने उसकी मारपीट कर दी और उसे धमकी देकर दोनों वहां से भाग गए। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!