Press "Enter" to skip to content

रोग की पहचान और रोगी को उपचार देकर रेडक्रास सोसायटी ने किया सेवा का कार्य :सिविल सर्जन गोविन्द सिंह | Shivpuri News

रेडक्रास सोसायटी और सिम्स हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित स्वास्थ्य 
शिविर में डेढ़ सैकड़ों मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ
शिवपुरी-रोग और रोगी को पहचान कर उसका उपचार कराना एक ओर जहां चिकित्सक का दायित्व है तजो वहीं पीडि़त मानवता की सेवा के लिए यह सेवा कार्य रेडक्रास सोसायटी ने किया है जिलाधीश सुश्री अनुग्रह  पी.के निर्देशन में संचालित रेडक्रास सोसायटी द्वारा समय-समय पर मानव सेवा, परोपकार के कार्य किए जाते है जो कि जनहितैषी होते है और सैकड़ों लोग इस तरह के शिविरों में अपना इलाज कराकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करते है यही सेवा सही अर्थो में मानव सेवा है। उक्त उद्गार प्रकट किए सिविल सर्जन डॉ.गोविन्द सिंह ने जो स्थानीय कल्याणी धर्मशाला में आयोजित रेडक्रास सोसायटी एवं सिम्स हॉस्पिटल के सहयोग से मल्टीस्पेश्ििलस्ट शिविर को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मंच पर रेडक्रास सोसायटी के सचिव डॉ.सी.पी. गोयल, रेडक्रास के प्रदेश प्रतिनिधि आलोक एम.इन्दौरिया, वॉइस चेयरमैन रामशरण अग्रवाल, सिम्स मल्टीस्पेश्ििलटी हॉस्पिटल के डा.दुष्यंत दुबे, डॉ.रूस्तम सिंह, डॉ.जयदीप शर्मा, डॉ.जी.डी.अग्रवाल आदि मंचासीन थे। कार्यक्रम की शुरूआत भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर हुई तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों एवं सेवा प्रदान करने आए चिकित्सकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन वाईस चेयरमैन रामशरण अग्रवाल ने दिया जबकि चिकित्सकों के प्रति रेडक्रास सोसायटी के सेवा कार्य को सराहते हुए रेडक्रास के प्रदेश प्रतिनिधि आलोक एम.इन्दौरिया ने कहा कि शिवपुरी रेडक्रास द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यों को जितना सराहा जाए कम है वहीं सिम्स स्पेश्ििलटी हॉस्पिटल से आए चिकित्सकों एवं स्टाफ को धन्यवाद देते हुए उनकी सेवा भावना की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन रेडक्रास सोसायटी के सचिव डॉ.सी.पी.गोयल द्वारा व्यक्त किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के करीब डेढ़ सैकड़ा मरीजों को शिविर स्थल पर पंजीयन कर चैकअप किया गया जिसमें स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हुए मरीजों को दवाऐं प्रदान करते हुए एवं उनके संबंधित रोग की जांचें भी रेडक्रास द्वारा नि:शुल्क कराई गई। इस अवसर पर शिविर में रेडक्रास के सुरेश बंसल, नंदकिशोर ढींगरा, डॉ.दिनेश जैन, शरद जावड़ेकर, यशवंत जैन, प्रमोद गर्ग, रिपदुमन सिंह भदौरिया, अरविन्द जैन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ.शैलेन्द्र गुप्ता द्वारा किया गया। अंत में सिम्स मल्टीस्पेश्ििलटी के सभी चिकित्सकों एवं पैरामेडीकल स्टाफ सहित डॉ.भदौरिया, श्री दीपक एवं अन्य सहयोगियों के प्रति रेडक्रास द्वारा आभार जताया गया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!