
मैं मोदी जी की माला का एक पुष्प बनकर देश की सेवा करूंगा
लोकसभा प्रत्यशी विवेक शेजवलकर का कार्यकर्ताओ ने किया आतिशी स्वागत
शिवपुरी। जबसे भारत आजाद हुआ है तब से ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र पुरे देश व विश्व मे जाना जाता है इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कै राजमाता विजयाराजे सिंधिया, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जयभान सिंह पवैया ओर अब नरेंद्र सिंह तौमर कर रहे हैं यह लोकसभा का टिकिट मुझे नहीं बल्कि आप सभी कार्यकर्ताओं को मिला है आज देश में दो गुट है एक गुट वह जो मोदी को रोकना चाहता है व एक हम सब कार्यकर्ता हैं जो मोदी जी को पुन: प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं यह सारे लोग सिर्फ मोदी जी से भयभीत है उक्त उद्गार आज पोहरी ब करैरा क्षेत्र के विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में ग्वालियर लोकसभा प्रत्याशी एवं महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने व्यक्त किए।
आज ग्वालियर से चलकर बैराड़ भटनागर पोहरी करेरा करई नरवर मगरौनी में कार्यकर्ताओ से संपर्क करते हुए लोकसभा प्रत्याशी विवेक शेजवलकर पहुंचे जहाँ उनका जगह जगह आतिशी स्वागत हुआ।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर लोकसभा प्रत्याशी सहज सरल व विकास के प्रति समर्पित है उनके महापौर कार्यकाल में ग्वालियर ने विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं इस लोकसभा चुनाव में हम ग्वालियर लोकसभा से कमल के फूल पर विवेक शेजवलकर जी को विजय बनाकर देश को परम बैभव पर ले जाने के लिए माननीय नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत करेंगे और देश के साथ ग्वालियर लोकसभा भी विकास के नए आयाम स्थापित करेगा आप सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथ को जीतकर भारी मतो से लोकसभा को विजय बनाएं।
कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार आकंठ भ्रष्ट्राचार में डूबी हुई है। किसानों से कर्ज माफी का झूठ वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस ने किसानों को भुलाकर तबादला उद्योग पर सबसे पहले ध्यान दिया। उसी का परिणाम है कि मुख्यमंत्री के करीबियों के पास से अकूत संपत्ति बरामद हो रही है। पूर्व में जिस तरह सपा और बसपा की सरकारों ने उत्तरप्रदेश में लूट मचाई थी, अब वही हाल कांग्रेस की मध्यप्रदेश सरकार का है।
पूर्व विधायक पोहरी विधायक प्रहलाद भारती, नरेंद्र बिरथरे, ओमप्रकाश खटीक आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ, लोकसभा क्लस्टर प्रभारी नरेन्द्र विरथरे, लोकसभा प्रभारी विजय दुबे, लोकसभा संयोजक अभय चौधरी,किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष लोकसभा सह संयोजक रणवीर सिंह रावत पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, जिला महामंत्री ओमी गुरु राजकुमार खटीक, युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश चौहान, किसान मोर्चा अध्यक्ष सोनू बिरथरे जिला मंत्री जगदीश सिंह रावत ब्रजेंद्र सिंह तोमर पृथ्वीराज सिंह जादोन मंडल अध्यक्ष रामबाबू मंगल हरिनारायण कुशवाहा मुरारीलाल धाकड़,सुनील गुप्ता, जयप्रकाश सोनी,धर्मेंद्र शर्मा,रामगोपाल चौधरी,देवेंद्र श्रीवास्तव,डॉ राकेश राठौर, शिवसिंह यादव, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।
मप्र सरकार मुखिया के खिलाफ भाजपा का धरना आज
भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने बताया कि मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार व उसके मुखिया कमलनाथ के बनते ही प्रदेश में उपज रही भ्रष्टाचारी नीतियों के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तागण पार्टी के जिले नगर मोर्चा,प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि आज 13 अप्रैल शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिला मुख्यालय पर माधव चौक पर धरना देंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता भी धरने में शामिल होकर मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचारी से जुड़े कनेक्शन तारों के खिलाफ आक्रोश धरना देंगे।






Be First to Comment