Press "Enter" to skip to content

डोनेट ए स्माईल फाउण्डेशन के द्वारा संचालित लायब्रेरी में लायन्स साउथ ने दिया योगदान / Shivpuri News

शिक्षण सामग्री सहित पंखे व फर्नीचर का किया दान

शिवपुरी- मुस्कान के साथ करें दान नामक एनजीओ द्वारा नपा के भवन गांधी पार्क रोड़ पर कम्युनिटी भवन के समीप संचालित लायब्रेरी परिसर को आवश्यकतानुरूप सामग्री उपलब्ध कराने में सेवाभावी कार्य के लिए अग्रणीय रहने वाली संस्था लायन्स व लायनेस क्लब शिवपुरी साउथ के द्वारा इस कार्य अपना योगदान दिया गया और संस्था के द्वारा यहां आवश्यक सामग्री जिसमें पंखे, टेबिल फर्नीचर, ट्यूबलाईट व राईटिंग बोर्ड आदि की उपयोगिता को लेकर संस्था ने अपनी ओर से दान किया। इस दौरान इस सेवा रूपी कार्यक्रम के संयोजक लायन श्रीमती कोमल- जितेन्द्र राणा व श्रीमती ऋ चा-विनय गुप्ता रहे।

 

 इस अवसर पर सर्वप्रथम लायन्स क्लब के साथियों के द्वारा लायब्रेरी का निरीक्षण किया गया और वहां मौजूद शिक्षण सामग्री व अन्य व्यवस्थाओं को देखा साथ ही यहां आवश्यक सामग्री के रूप में इस लायब्रेरी को संचालित करने वाली एनजीओ डोनेट ए स्माईल फाउण्डेशन द्वारा कुछ जरूरी सामग्री की बात जब कही गई तब मौके पर लायन्स क्लब शिवपुरी साउथ के अध्यक्ष राकेश जैन प्रेम स्वीट्स व सचिव सौरभ सांखला, कोषाध्यक्ष कृष्णमोहन अग्रवाल व लायनेस साउथ अध्यक्षा सीमा गोयल, सचिव सुरेखा माहेश्वरी व कोषाध्यक्ष आनंदिता गांधी के द्वारा इस लायब्रेरी संचालन में लायन्स व लायनेस क्लब साउथ की ओर से अपना योदान दिया गया जिसमें लायन्स क्लब साउथ के महिपाल अरोरा के द्वारा जहां इस लायब्रेरी को आवश्यकतानुरूप 5 पंखें दान किए गए तो वहीं 5 टेबिल सामग्री कविता गोयल के द्वारा प्रदाय की गई, इसके साथ ही सचिव सौरभ सांखला के द्वारा 8 ट्यूबलाईट व राजेश बिन्दल के द्वारा 2 राईटिंग बोर्ड स्वेच्छा से दान किए गए। इन सभी दानस्वरूप सामग्रीयों के प्रति एनजीओ डानेटे ए स्माईल फाउण्डेशन के नव युवाओं के द्वारा संस्था के इस कार्य की ना केवल प्रशंसा की बल्कि संस्था के द्वारा किए गए दान के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!