Press "Enter" to skip to content

किराना व्यापार संघ ने भी चलाया जागरूकता अभियान / Shivpuri News

मास्क लगाने और सोशल डिस्टेसिंग की अपील 

 

शिवपुरी/ जिला प्रशासन द्वारा रोको-टोको अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में सभी की सहभागिता देखने को मिल रही है बुधवार को किराना व्यापार संघ के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। व्यापारियों ने बाजार में रोको टोको अभियान के तहत लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए जागरूक किया। व्यापारियों ने हाथों में जागरूकता के बैनर लेकर बाजार में दुकानों पर कोरोना से बचाव के संदेश वाले पोस्टर व स्टीकर चस्पा किये। इस दौरान बाजार में बिना मास्क मिलने वाले लोगों को निशुल्क मास्क का वितरण किया गया। 

व्यापारी संघ द्वारा चलाए गए इस रोको टोको अभियान में अपर कलेक्टर आरएस बालोदिया, एसडीएम अरविंद वाजपेयी, एसडीओपी सुधीर कुशवाहा, टीआई बादाम सिंह यादव, फिजिकल टीआई अमित सिंह भदौरिया, यातायात प्रभारी नीतू अवस्थी, नपा सीएमओ गोविंद भार्गव सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। किराना व्यापार संघ के अध्यक्ष भरत अग्रवाल द्वारा यह कार्यक्रम संचालित किया गया। 

रोको-टोको अभियान के तहत लोगों को यह जानकारी दी गई कि जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं है तब तक मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग से ही बचाव किया जा सकता है। बिना मास्क के बाजार में आने वाले आमजनों व दुकानों पर ग्राहकों को यह समझाया कि मास्क जरूर पहने। रोको टोको अभियान के तहत दुकानदारों को भी यह समझाइश दी गई कि दुकानों पर मास्क व सैनिटाइजर रखें। जो ग्राहक बिना मास्क के सामान लेने आते हैं उन्हें समझाएं और मास्क प्रदान करें। दुकानों पर ज्यादा भीड़ भाड़ एकत्रित ना करें। आमजनों को कोरोना महामारी की गंभीरता से अवगत कराएं और रोक-टोक कर लोगों को जागरूक करें। इस अभियान में बड़ी संख्या में व्यापारियों और समाज के गणमान्य नागरिकों ने अपनी भागीदारी की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!