Press "Enter" to skip to content

करैरा में तीन घरों के टूटे ताले, सोना-चांदी, नकदी सहित चुरा ले गए बाइक / Shivpuri News

करैरा। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सिल्लारपुर में चोरों ने तीन घरों के ताले चटकाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार सिल्लारपुर ग्राम में बीती रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोर बाइक, नकदी सहित सोने-चांदी के जेवर चुराकर ले गए। 

 


चोरों ने प्रेमनारायण लोधी के घर में दबिश देकर तिजोरी उठा ली। इस तिजोरी में 1 लाख नकद व 3 लाख के जेवर रखे हुए थे। दूसरी चोरी की वारदात को अजाम छोटेलाल साहू के घर दिया गया यहां से चोर जेवरों से भरा बक्शा ले गए। इसी बक्शे में नकदी रखी हुई थी।

तीसरी बारदात गांव के नीमडांडा मोहल्ले पर रहने बाले सतीश कोली के घर में हुई,यहां से चोर आंगन में खड़ी बाइक चुरा ले गए है,सभी बारदातों मे चोरों ने उन कमरों की कुन्दी बाहर से लगा कर घटना को अंजाम दिया। सुबह ग्रामीणों ने घटना की सूचना पर डायल 100 दी। जिसपर से पुलिस ने तीनों मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!