शिवपुरी-प्राकृतिक पर्यावरण संरक्षण में योगदान प्रदान करतरे हुए अंर्तराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के ब्रांड एंबेसडर पं.मोहित नवानी एवं प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र माथुर के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन (आई.एच.आर.सी.सी.ओ.) कोलारस के कार्यकर्ताओ द्वारा खालसा कृषि फार्म कुम्हारौआ रोड कोलारस पर आज 04 अगस्त रविवार को प्रात: 11 बजे वृहद स्तर पर महावृक्षारोपण अभियान आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 1000 से अधिक पौधे लगाये जायेंगे। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष गौड़ द्वारा स्वयं के व्यय से तैयार 50, 000 हजार पौधे प्रदेश अध्यक्ष श्री माथुर को रोपण हेतु भेंट किये जायेंगे। संगठन ने एक लाख पौधे नि:शुल्क वितरण का लक्ष्य रखा है। इस अवसर पर कई पर्यावरण मित्रों को सम्मानित भी किया जायेगा। कार्यक्रम में एम.सी.पवार आई.जी. सीआरपीएफ , कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, संगठन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र माथुर, जिलाध्यक्ष सूबेदार सिंह कुशवाह(मुन्ना राजा) आदि सहित संगठन के विभिन्न प्रदेश पदाधिकारी, पत्रकारगण, अभिभाषक आदि आम जन उपस्थिति रहेंगे।
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान कल | Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News





Be First to Comment