शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत हरिराम राठौर पुत्र धनीराम राठौर ने तीन लोगों के खिलाफ जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराए जाने को लेकर केस दर्ज करवाया है। फरियादी का कहना है कि जिस जमीन की रजिस्ट्री उसे करवाई गई थी आरोपितों ने उसी जमीन की रजिस्ट्री तीन बार करवा दी। मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। हरीराम राठौर ने बताया कि आरोपित संजय चतुर्वेदी पुत्र मोहनलाल निवासी छत्री रोड शिवपुरी, अनीश पुत्र निसार खान निवासी गोविंद नगर झांसी रोड व देवसिंहपुत्र जयसिंह तोमर निवासी खिन्नाी नाका द्वारा एक जमीन की रजिस्ट्री फर्जी तरीके से तीन बार करवा दी। मामले को लेकर पुलिस कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई गई है।
एक ही जमीन की कराई तीन बार रजिस्ट्री ,मामला दर्ज | SHIVPURI NEWS
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News





Be First to Comment