Press "Enter" to skip to content

पिट रहा युवक बचने के लिए भागा तो कट्टे से गोली मारी | Shivpuri News

शिवपुरी। तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम मकरारा में पुरानी रंजिश को लेकर कल दो युवकों के बीच झगड़ा हो गया। जहां आरोपी ने फरियादी के साथ जमकर मारपीट की और जब पीडि़त युवक आरोपी की पिटाई से बचने के लिए वहां से भागा तो आरोपी ने उस पर कट्टे से फायर कर दिया जिससे गोली उसकी जांघ में लगी और वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 307, 323, 294 सहित 3(1)(द),3(1)(ध),3(2)5 एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार राजू पुत्र गुलाब जाटव का एक माह पूर्व गांव में रहने वाले ट्रक चालक घासू उर्फ ब्रगभान प्रजापति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, लेकिन उस समय गांव के लोगों ने दोनोंं को समझा बुझा दिया था। इसके बाद भी आरोपी ब्रगभान मन में टीस पाले हुए था और कल शाम जब पीडि़त राजू जाटव अपने घर के बाहर चबूतरे पर बैठा था तभी आरोपी वहां आया और उसने बेवजह उसे गालियां देनी शुरू कर दी जब उसने आरोपी को रोका तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी के उग्र तेवर देखकर राजू बमुश्किल उससे छूटकर भागा तो आरोपी ने अपने कमर में लगे कट्टे को निकाला और उससे एक फायर राजू के ऊपर कर दिया। जिससे गोली राजू की जांघ में लग गई और वह सड़क पर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर गांव में दहशत का माहौल फैल गया और लोग अपने अपने घरों में घुस गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही आरोपी मौके से भाग निकला। बाद में घायल को अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज किया गया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!