Press "Enter" to skip to content

कोलारस लूटकांड के आरोपित रिमांड पर, एक फरारी की तलाश अब भी जारी / Shivpuri News

 

शिवपुरी। दालमिल संचालक के बेटे की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर 18 लाख की लूट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने रविवार को न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने न्यायालय से तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए दो दिन के लिए रिमांड पर लिया है। वहीं चौथा आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है।

कोलारस टीआई संजय मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों से पूछताछ करने के लिए न्यायालय से दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। वहीं चौथे आरोपी की तलाश कर रहे हैं। पकड़े जाने पर लूट की शेष रकम भी बरामद की जाएगी। पुिलस अफसरों का कहना है कि चौथे आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है वह भी जल्द पकडा जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!