
शिवपुरी। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में पदस्थ डॉ.राम जी दास राठौर द्वारा छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यह संदेश दिया गया कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हमारा एक राष्ट्रीय त्योहार है और इसे हर्षोल्लास से मनाने के लिए हम सभी को 15 अगस्त को सुबह 7:30 बजे महाविद्यालय प्रांगण में उपस्थित रहेंगे ! इस दिवस पर छात्र-छात्राएं राष्ट्रगीत एवं भाषण के द्वारा अपने विचारों की अभिव्यक्ति कर सकते हैं जिससे कि हम अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा किए गए महान कार्यों को स्मरण कर सकें ! स्वतंत्रता दिवस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारत 15 अगस्त 2019 में अपना 73 वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। भारत का स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त 1947 वह दिन है जब भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। हम 15 अगस्त के दिन को आजादी का जश्न मनाने के लिए, राष्ट्र के संघर्ष में कुर्बान हुए स्वतंत्रता सेनानियों की याद में प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं। इस दिन प्रधानमंत्री दिल्ली के लालकिले की प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराते हैं और देश के उज्ज्वल भविष्य के प्रति भाषण देते हैं।
जब पूरी दुनिया के लोग अपने बिस्तरों पर आराम से सो रहे थे, ब्रिटिश शासन से जीवन और आजादी पाने के लिये भारत में हमारे स्वतंत्रता सेनानी जगे हुए थे! यह महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों जैसे भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, चंद्रशेखर आज़ाद आदि के बलिदान को याद करने का दिन है! जिन्होंने हमारे देश की स्वतंत्रता के लिए पूरा जीवन समर्पित किया! आज हम महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के कारण कुछ भी करने के लिए स्वतंत्र हैं!हम उस भयानक क्षण की कल्पना नहीं कर सकते हैं जिसका सामना हमारे पूर्वजों ने किया था! वे हमेशा हमारी यादों और पूरी जिंदगी के लिए प्रेरणा के स्रोत रहेंगे!
अब, स्वतंत्रता के बाद, दुनिया में भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है! हमारा देश विषम परिस्थितियों में एकता के लिये प्रसिद्ध है। इसने कई घटनाओं का सामना किया!आज हम अपने पूर्वजों के कठोर संघर्षों की वजह से अपनी आजादी का उपभोग करने लायक बने है और अपनी इच्छा से खुली हवा में साँस ले सकते है’ !
ब्रिटिशियों से आजादी पाना लोहे के चने चबाना जैसा था ! लेकिन हमारे पूर्वजों ने लगातार प्रयास से इसको प्राप्त कर लिया! हम उनके त्याग को कभी भूल नहीं सकते और हमेशा इतिहास के द्वारा उन्हें याद करते रहेंगे!
भारत आजाद हो पाया क्योंकि सहयोग, बलिदान और सभी भारतीयों की इसमें सहभागिता थी। हमें महत्व और सलामी देनी चाहिये उन सभी भारतीय नागिरकों को क्योंकि वो ही असली राष्ट्रीय अभिनेता थे!
हमें धर्मनिरपेक्षता में भरोसा रखना चाहिये और एकता को बनाए रखना चाहिए एक दूसरे से लड़ाई झगड़े न करें ,अपने सभी छोटे और बड़े लोगों को प्यार, सम्मान दें , हमें देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते, किसी भी आपात स्थिति के लिये हमेशा तैयार रहना चाहिये। देश के लिए हर तरह की कुर्बानी देने के लिए भी तैयार रहना चाहिए!
आज हमें शपथ लेनी चाहिये कि हम कल के भारत के एक शिक्षित, राष्ट्रभक्त एवं जिम्मेदार नागरिक बनेंगे! हमें गंभीरता से अपने कर्तव्यों को निभाना चाहिये और लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिये तथा सफलतापूर्वक इस लोकतांत्रित राष्ट्र को बेहतर नेतृत्व प्रदान करना चाहिये!
भारत की आजादी सर्वोपरि है! भारत का स्वतंत्रता दिवस पूरे साल का सबसे महत्वपूर्ण दिवस है! इस दिवस पर हमें अपने सभी लोगों से बिना किसी भेद भाव के मिलना चाहिए! सभी भारतीय नागरिक 15 अगस्त पर अपने तरीके से आजादी मनाते हैं, इस दिन पतंगे उड़ाते हैं, रिश्तेदारों के घर जाते है, घूमना फिरना भी सबको पसंद है लेकिन इन सबके साथ हमें अपने संविधान की भी रक्षा करनी है!
आज भी भारत माता की जय के लिए न जाने कितने सैनिक सरहद पर हथियार लेकर खड़े हैं! हम सब को देश की सीमा पर जाकर युद्ध नहीं करना है लेकिन हमें देश के अंदर अपने कर्तव्यों को निभाते हुए देश प्रेम की मिसाल प्रस्तुत करनी है! इसलिए हमें भारत भूमि में जन्म लेने पर गर्व महसूस करना चाहिए! इसलिए इस स्वतंत्रता दिवस पर नागरिकों को कानून का पालन करने, स्वच्छ भारत अभियान का पालन करने तथा इस महान राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों के बारे में जानने के साथ उनका पालन करना चाहिए!
आइए हम सब मिलकर अच्छे काम करें और अपने देश को विश्व का महान देश, राष्ट्र बनाएं।
मैं इस स्वतंत्रता दिवस पर आप सभी से निवेदन करता हूं कि आज आप यह संकल्प लें कि आप खुद को भारत के प्रति संवेदनशील, अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ नागरिक के रूप में सुधारेंगे तथा अपना संपूर्ण जीवन देश एवं समाज की बेहतर सेवा के लिए समर्पित करेंगे!






Be First to Comment