Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में दो ने की आत्महत्या, श्योपुर में एक की सर्पदंश से मौत ! Shivpuri News

Two committed suicide in shivpuri
शिवपुरी। जिले में दो लोगों ने आत्महत्या कर ली। कोतवाली थाना क्षेत्र में वन विभाग के कर्मचारी नवीन शर्मा ने कल अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि पारिवारिक विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया। उसे कुछ समय पहले अपने पिता की मृत्यु के कारण वन विभाग में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी।

इसके अलावा पिछोर थाना क्षेत्र के राधापुर गांव में एक नवविवाहिता ने भी कल पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि बाइस वर्षीय जसोदा नाम की महिला कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी। उसका विवाह कुछ समय पहले ही राजेंद्र नाम के व्यक्ति से हुआ था। 
महिला की सर्पदंश के कारण मौत: श्योपुर जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की सर्पदंश के कारण मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार को भूरापुरा गांव की इस घटना में आठ माह की गर्भवती महिला उर्मिला कुशवाह (32) की मौत हो गयी। बताया गया है कि महिला अपने घर के खुले क्षेत्र में भैंस को बांध रही थी, तभी एक सर्प ने उसे डस लिया और उसकी कुछ ही देर में मौत हो गयी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!