
ग्राम आनंदपुर में बताया गोवर्धन पूजा और गौ सेवा का महत्व
शिवपुरी- प्रत्येक मनुष्य को गौ माता की सेवा अवश्य करना चाहिए क्योंकि गौमाता परमात्मा के द्वारा दिया गया एक अनुपम वरदान है जिसके द्वारा मनुष्य अपने जीवन को सुखमय बना सकता है गौ मां का गोबर मनुष्य के अनेकों रोगों को मिटा सकता है, गोमूत्र लाखों विकारो को मिटा सकता है एवं गौ माता की सेवा स्वर्ग एवं मुक्ति को देने वाली है हमारे ग्रंथों में आता है एक गौमाता की पूंछ पकड़कर ही हमारे पितर बैतरणी नदी को पार करते हैं और जब हमारा अंत समय आता है तो हम भी गौ दान करके हमारे जीवन को सुधारते हैं गौमाता का महत्व हमारे जीवन में इतना है कि जितना गुण गाया जाए उतना ही कम है। यह प्रवचन लुकवासा के समीप ग्राम आनंदपुर में चल रही भागवत कथा के दौरान ऊ नम: शिवाय मिशन के आचार्य बृज भूषण महाराज ने गोवर्धन पूजा के दौरान दिए। उन्होंने बताया कि भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन की पूजा कराई उन्होंने गौ माता को बढ़ाने का संदेश दिया गो का मतलब है गौ माता वर्धन यानी कि बडाना भगवान ने बताया कि सभी गौ माता की रक्षा करें आचार्य जी ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का बहुत ही सुंदर चरित्र सुनाया और कहा कि भगवान भक्तों के बस में हो कर के प्रकट होते हैं और बाल लीला करके अपने भक्तों को आनंद प्रदान करते हैं आचार्य ने बताया कि भगवान रक्षा के लिए भी अवतार लेते हैं और इसलिए श्री कृष्ण ने कभी भी गौ माता का त्याग नहीं किया और अपना नाम भी उन्होंने गोपाल रखवा लिया, इसलिए सभी मनुष्य का कर्तव्य की गौ की सेवा करें एवं अपने जीवन का कल्याण करें। महाराज श्री ने बताया कि गौ माता परमात्मा का दिया हुआ वरदान है शास्त्रों में आता है गंगा सबके पाप दूर करती है परंतु गंगा के पाप कौन धोता है हमारे पुराणों में आता है कि माता के चरणों में इतनी शक्ति है कि जब गौ माता के चरण गंगा मां के भीतर जाते हैं तो गौ माता गंगा मां के पापो को धो देती है यजमान द्वारा भगवान गोवर्धन को छप्पन भोग लगाए गए एवं कथा में पधारे भक्तों ने प्रसाद पाया। इस कथा दोप.2 बजे से शुरू होकर देर सायं तक जारी रहती है जिसका समापन 27 अप्रैल को होगा। सभी भक्तजन कथा में पधारकर पुण्यलाभ अर्जित करें।






Be First to Comment