Press "Enter" to skip to content

रामजी महाजन स्मृति दिवस पर स्व.महाजन को किया याद | Shivpuri News

वक्ताओं ने महाजन द्वारा पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए किए गए कार्यों का किया उल्लेख
शिवपुरी। प्रदेश के पूर्व मंत्री स्व.श्रीरामजी महाजन के स्मृति एवं सम्मान में 28 अगस्त 2019 को श्री रामजी महाजन स्मृति दिवस का आयोजन जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर उपस्थित पिछड़े वर्ग के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों आदि ने स्व.रामजी महाजन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालकर उनके द्वारा प्रदेश में पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका शिवपुरी के अध्यक्ष श्री मुन्नालाल कुशवाह, पूर्व विधायक श्री माखनलाल राठौर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नवप्रभा पडेरिया, डाॅ.महेन्द्र महाजन, अपर कलेक्टर श्री आर.एस.बालोदिया, डिप्टी कलेक्टर श्री मनोज गरवाल, डिप्टी कलेक्टर सुश्री पल्लवी बैध, श्री भागीरथ कुशवाह, श्री देवीलाल राठौर आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा स्व.महाजन की स्मृति में शहर में रामजी महाजन स्वराज भवन एवं रामजी महाजन चैराहा पर प्रतिमा लगाने की बात कही। उपस्थितजनों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रामजी महाजन पिछड़े वर्ग के मसीहा थे, आवश्यकता है कि हम उनके बताए हुए मार्गों पर चले। इस दौरान निरीक्षक श्री नन्नूलाल राय ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए पिछड़ा वर्ग के आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक उत्थान के लिए संचालित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजना से अवगत कराते हुए हितग्राही मूलक योजना के तहत जिले में लाभांवित हितग्राहियों की जानकारी दी। शुरू में स्व. महाजन के चित्र पर फूल मालाएं चढ़ाई गई। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!