शिवपुरी। शनिवार को नगर में एमएम अस्पताल के पास एक जबरदस्त दुर्घटना हो गई। यहां लायंस चौक में एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार सीधी जा टकराई। कार के परखच्चे उड़ गए। कार हवा से बातें करती पोहरी चौराहे की ओर से आई और लायंस चौक के बोर्ड लगे खंबे में टक्कर मार दी। मौके पर तेज आवाज के साथ टक्कर हुई जिसके बाद लोग जमा हो गए। डायल 100 भी आ गई। बिजली की स्पार्किंग से आग भी लग गई थी। घायलों को अस्पताल भेज दिया है। कार नितिन सोनी की बताई जा रही है।






Be First to Comment