Press "Enter" to skip to content

सुरक्षित दूरी का पालन नहीं करने पर पंजाब इलेक्ट्रीकल्स, मंगल जनरल स्टोर व एपीएस मोबाइल संचालकों पर केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना पुलिस ने सुरक्षित दूरी का पालन नहीं करने पर तीन दुकान संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली थाना प्रभारी बादामसिंह यादव ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम करने हेतु कलेक्टर शिवपुरी ने निर्देश जारी किए है जिसके पालन में सोमवार
को जब वह भ्रमण पर निकले तो देखा कि एपीएस मोबाइल संचालक सुनील गुप्ता, पंजाब
इलेक्ट्रीकल्स मोबाइल संचालक मोहित सड़ाना, मंगल जनरल स्टोर मिर्ची बाजार का संचालक रवि प्रसाद द्वारा सुरक्षित दूरी का पालन नहीं किया जा रहा था। जिस पर इन दुकान संचालकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!