
कोलारस। कोलारस के शासकीय महाविद्यालय द्वारा नगर के सभी हायर सेकेंडरी स्कूलो में संपर्क कर कॉलेज चलो अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को अभियान के तहत कॉलेज में चल रही से सभी गतिविधियों की जानकारी देते हुए सभी छात्र-छात्राओं को कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया गया। कॉलेज चलो अभियान के संयोजक प्रोफेसर बायके राय एवं उनकी टीम द्वारा नगर के सभी हायर सेकंडरी स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को अपने बच्चों को महाविद्यालय में मिलने वाली शासकीय सुविधाओं एवं प्रशासन द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई।





Be First to Comment