Press "Enter" to skip to content

करैरा बीईओ ने नहीं दिया भृत्य, कंप्यूटर ऑपरेटरों का वेतन, कलेक्टर से की शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब…! हमारी आउट सोर्स से भर्ती हुई थी। भर्ती के बाद से अब तक करैरा बीएमओ द्वारा हमारा वेतन नहीं दिया गया है। अब आप से निवेदन करने आए हैं कृपया हमारा वेतन दिला दीजिए। यह कहना था करैरा के शासकीय हाईस्कूल बम्हारी में पदस्थ रविकांत तिवारी व कम्प्यूटर ऑपरेटरों का का जिन्होंने वेतन दिलाए जाने संबंधी आवेदन कलेक्टर को सौंपा।

रविकांत ने बताया कि जिले में आउटसोर्स के माध्यम से जिले के हाईस्कूल एवं हायर सेकंड्री स्कूलों में ऐशकॉम मिडिया इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा संविदा आधाार पर कलेक्टर रेट पर भृत्य व कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्तियां माह फरवरी 2019 में की थी। उस समय से करैरा ब्लॉक के अंतर्गत कार्यरत भृत्य लगातार सेवा दे रहे हैं, लेकिन बीईओ करैरा के द्वारा उनका वेतन आज दिनांक तक नहीं निकाला गया जबकि अन्य विकासखंडों जैसे पोहरी, नरवर, कोलारस में भुगतान हो चुका है। आवेदन के माध्यम से वेतन दिलाए जाने की मांग की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!