शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र के बनियानी गांव में किसान का 26 साल का बेटा संदिग्ध हालत में मृत मिला है। पुलिस के अनुसार उदयसिंह ;26द्ध पुत्र दशरथ सिंह लोधी बनियानी मंगलवार को खेत पर मृत हालत में मिला है। पिता दशरथ सिंह का कहना है कि उदयसिंह रात घर नहीं आया। जब सुबह खेत पर पहुंचा तो देखा कि बेटा मृत हालत में पड़ा है। परिजन पहले से बीमार भी बता रहे हैं। पुलिस ने पीएम कराकर मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया है।






Be First to Comment