Press "Enter" to skip to content

सिरसौद में रंजिश को लेकर दो जगह मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम ठर्रा व खजूरी में रंजिश को लेकर मारपीट करने के दो मामले सामने आए हैं। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
दामोदन पुत्र मुरारी परिहार निवासी ठर्रा ने बताया कि उसकी जयवीर, सोनू धाकड़ से रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के तहत बीते रोज जब वह अपने घर के बाहर खड़ा था तभी दोनों आरोपित आए और गाली-गलौंज करते हुए लात-घूसों से मारपीट कर दी। घटना के बाद युवक थाने आया और मामले में केस दर्ज करवाया। 
वहीं ग्राम खजूरी में सोनू पुत्र रामसेवक आदिवासी की रंजिश के चलते कल्लू आदिवासी, संततोष, हरचरण आदिवासी ने मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने सोनू की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!