टिकिट की चाह: नये नवेले टिकिटार्थियों को फिर चमका गईं मंत्रीजी / Shivpuri News

 

अजय सिंह कुशवाह शिवपुरी / नगरीय चुनावों में टिकिट के नित नये नये उम्मीदवारों की लाइन देख कर प्रदेश की कद्दावर मंत्री यशोधराराजे सिंधिया फिर से असमंजस में नज़र आईं और उनकी यह तल्खी निकल कर सामने भी आई जब शुक्रवार को शिवपुरी दौरे के दौरान सर्किट हाउस पर उपस्थित टिकिट की उम्मीद में पहुंचे अनगिनत अपरिचित चेहरों को देखकर वे बोलीं की भई आजकल इतने अजनबी लोग कहाँ से और क्यों आ रहे हैं।यदि ये भीड़ टिकिट की वजह से है तो मुझसे कोई भी उम्मीद न रखें। मंत्री जी के इतना कहते ही सभा से सन्नाटा पसर गया,साथ ही साथ नये नवेलों के चेहरे पर भी…..। वैसे पिछले दौरे की तरह मंत्री सिंधिया के शुक्रवार के दौरे में भी गुना रोड पर फोरलेन बायपास तक जगह जगह आतिशी स्वागत देखने को मिला। इनमें अधिकांशतः वही नेतागण शामिल थे जो टिकिट की महत्वाकांक्षा पाले बैठे हैं। इन चेहरों को लेकर पिछली बार भी मंत्री जी ने व्यंग्यात्मक कटाक्ष किये थे क्या करें साहब…..राजनीति ही फ़ितरत ही ढीठ मानी जाती है सो सारे रंजोगम भुला कर,चिड़िया की आँख की भाँति सारे धुरंधरों का लक्ष्य सिर्फ एक ही है…..सिर्फ और सिर्फ अध्यक्ष की आसंदी।