नव निर्वाचित सांसद डॉ.के.पी.यादव ने माना संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं का आभार, निकाली रैली, हुआ स्वागत | Shivpuri News



शिवपुरी-गुना संसदीय सीट से लोकसभा जीतकर केन्द्र की मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पश्चात गुना.शिवपुरी संसदीय क्षैत्र के नव निर्वाचित सांसद डॉण्केण्पीण्यादव अपने संसदीय क्षेत्र गुना आए जहां अपने गृह स्थल मुंगावली में उन्हेांने नगर में धन्यवाद रैली निकाली जिसमें सभी जनता जनार्दन डॉ.के.पी.यादव का शॉल-श्रीफ ल व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष नरेश ग्वाल भी मौजूद रहे जिन्होंने पूरे समय भाजपा प्रत्याशी के पी यादव के लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद से से नामांकन फार्म भरवाने के बाद भी पूरे चुनाव में मुंगावली, शिवपुरी, अशोकनगर, चंदेरी, कोलारस, गुना, बमोरी व पिछोर विधानसभा में भाजपा के लिए जोर शोर से प्रचार प्रसार किया और सामाजिक स्तर पर अभी अपना राजनीतिक लाभ दिलाते हुए सर्वाधिक मतों से भाजपा प्रत्याशी के पी यादव को विजयी बनाने में महती भूमिका निभाई। ऐसे कर्मठ और मुंगावली के भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नरेश ग्वाल के मुंगावली स्थित निवास पर आभार जताने डॉ के पी यादव सांसद बनने के बाद पहुंचे और परिजनों से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर नरेश ग्वाल के पिता इमरत लाल (ठेकेदार),चाचा मुन्ना-श्रीमती पार्वती देवी, पूरन-श्रीमति मुन्नी देवी ग्वाल, रतन लाल-श्रीमती खिमिया देवी ग्वाल व बड़ेे भ्राता हरिश्चंद्र-श्रीमती मीना देवी एवं ओमी-श्रीमति राधा ग्वाल व बच्चों दीपक ग्वाल, रवि ग्वाल, रानू ग्वाल, रागिनी ग्वाल, निधि ग्वाल, संस्कार ग्वाल व अन्य भूरा ग्वाल द्वारा भी सभी परिजनों के साथ नवागत सांसद के पी यादव का माल्यर्पण कर स्वागत किया और शॉल, श्रीफल के साथ सम्मान भी किया गया। इसके बाद नव निर्वाचित सांसद डॉ के.पी.यादव का नगर मुंगावली में भाजपा नेताओ, कार्यकर्ताओ सहित उनके सहयोगीए समर्थक व बड़ी संख्या में इस धन्यवाद सभा मे शामिल हुए और हजारों कार्यकर्ता पूरे समय इस स्वागत समारोह में मौजूद रहे। इस दौरान खुली जीप में सवार होकर सांसद निर्वाचित हुए डॉ.के.पी.यादव ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करते हुए अपने लिए गए दिए गए समर्थन के प्रति आभार जताया।