Press "Enter" to skip to content

मायापुर थाना प्रभारी प्रवीण त्रिपाठी ने नशे की खिलाफ लोगों को किया जागरूक | Shivpuri News

नशे के विरूद्ध शिवपुरी पुलिस का प्रतिकार अभियान लगातार जारी
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहने एवं बालक एवं बालिकाओं का लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम (पोक्सो एक्ट) 2012 तथा सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन के संबंध में जागरूकता लाने के लिए कॉलेजों, स्कूलों एवं गावों में आमजन एवं छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है।
आज दिनांक 28.08.19 को थाना प्रभारी मायापुर निरी. प्रवीण त्रिपाठी द्वारा ग्राम अमरपुर देवरा में स्मैक, गांजा, अफीम जैसे मादक पदार्थों के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया तथा नशा न करने की समझाइस दी गई। इस कार्यक्रम के दौरान ग्राम वासियों को बताया गया कि नशा मनुष्य को शारीरिक ,मानसिक और पारिवारिक स्थितियों पर बुरा प्रभाव डालता है नशे का आदी व्यक्ति अपना मानसिक संतुलन खो देता है नशे का आदी व्यक्ति नशा न मिलने पर तड़पता है एवं न मिलने की स्थिति में उसकी मृत्यु तक हो जाती है कुछ परिस्थितियों में वह बुरी संगतियों में पड़कर आपराधिक गतिविधियों की ओर बड़ता है और आक्रोश में आकर कोई न कोई अपराध घटित कर देता है। इसलिए नशा न करें और न हीं दूसरों को करने की सलाह दें। साथ ही साथ ग्राम वासियों को बालक एवं बालिकाओं का लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम (पोक्सो एक्ट) 2012 के बारे में भी जानकारी दी कि कैसे गुड टच और बैड टच को समझें और अपने बच्चों को भी इसके बारें में समझाइस दें तथा ऐसा करने वाले आरोपियों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करें। इसी क्रम में पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कर कैसे अपने जीवन की रक्षा की जा सकती है बताया एवं यातायात के नियमों का पालन करने हेतु समझाइश दी गई ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!