Press "Enter" to skip to content

सैनिक भर्ती की व्यवस्था के संबंध में बैठक आयोजित | Shivpuri News

शिवपुरी। आगामी माह में भारतीय सेना की भर्ती शिवपुरी जिले में की जाना है। जिले में सैनिक भर्ती रैली के लिए आवश्यक व्यवस्था के संबंध में बुधवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्नल नेगी ने भर्ती प्रक्रिया की जानकारी दी। इस अवसर पर एडीएम श्री आर.एस.बालोदिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह कंवर, डिप्टी कलेक्टर श्री मनोज गरवाल, जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती मधु सिंह एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने कहा है कि जिले में आयोजित होने वाली सैनिक भर्ती के लिए आवश्यक स्थान उपलब्ध कराने के साथ ही अन्य व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां भी सौंपी है। उन्होंने कहा है कि भर्ती के दौरान कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनी रहे। इसके लिए पुलिस द्वारा व्यवस्था की जाए और आवश्यक पुलिस बल भी तैनात किया जाए। भर्ती में बड़ी संख्या में युवा शामिल होते है। इसलिए परिवहन विभाग द्वारा आवागमन के लिए बसों की पर्याप्त व्यवस्था रहे। भर्ती कराने के लिए आने वाली टीम के लिए ठहरने एवं खान-पान आदि व्यवस्थाएं भी की जाए।   

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!