Press "Enter" to skip to content

परवेज खान ने पत्नी को किया दहेज के लिए प्रताड़ित | Shivpuri News

शिवपुरी। देेहात थाना क्षेत्र के तहत गौेशाला के पास रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। महिला समा बानो ने बताया कि उसकी शादी कालू उर्फ परवेज खान निवासी देवरी के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय तक सब ठीक चला लेकिन इसके बाद पति उसे लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। जब दहेेज देने से मना कर दिया तो मारपीट की और घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद वह अपने पिता के यहां आई और घटना के बारे में बताया तथा थाने में आकर परवेज खान के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!