Press "Enter" to skip to content

किसान विरोधी काले कानूनों एवं बढ़ती मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस ने मनाया ‘विरोध दिबस’ / Shivpuri News

गांधी प्रतिमा के सामने उपवास रख दिया धरना

शिवपुरी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं. श्रीप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने विरोध दिविस मनाया।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता विजय चौकसे ने बताया कि किसान विरोधी काले कानूनों और उनपर किये जा रहे अत्याचारों के विरोध में और रोजमर्रा के उपयोग में आने वाली वस्तुओं पर मंहगाई और गैस सिलेन्डर की कीमत में बढ़ोत्तरी तथा पैट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों की वजह से भाजपा के इस जनविरोधी तानाशाही रवये से जनता में काफी आक्रोश है। भाजपा सरकार के खिलाफ जनता के इस आक्रोश को व्यक्त करते हुये भाजपा के इन जनविरोधी निर्णयों का विरोध करते हुये कांग्रेसजनों ने गांधी जी की प्रतिमा के सामने एक दिन का उपवास रखकर ‘विरोध दिवस’ मनाया। शिवपुरी जिलाध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा ने बताया कि भाजपा सरकारों को सदबुद्धि देने के शिवपुरी जिले के सभी ब्लॉकों सहित पूरे मध्य प्रदेश में कांग्रेसजनों ने उपवास रखकर विरोध दिवस मनाया है।

शिवपुरी में इस कार्यक्रम में वासित अली, चंद्रकांत शर्मा, राजेश बिहारी पाठक, ओमप्रकाश शर्मा जॉली, आजाद खान, विजय चौकसे, रूप दद्दा, मोहित अग्रवाल, इंदु जैन, अमित शिवहरे, पुनीत शर्मा, सरवन धाकड़, शिवानी राठौर, नलिन पंडित, शिल्पी वासुदेव राठौर, राजकुमारी शर्मा, साहबसिंह कुशवाह, नरेंद्र जैन भोला, संजय चतुर्वेदी, दीवान सिंह बघेल, हरीश खटीक, हबीबुर्रहमान, रावेंद्र कुशवाह, बृजेंद्र चौहान, शांतनु कुशवाह, राजकुमारी खान, संजय शर्मा, राम दुलारे यादव, अमृत लाल जाटव, प्रणव शुक्ला, मोहनसिंह, राजेश ठाकुर, रईस खान याकूब खान आदि मौजूद थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!