Press "Enter" to skip to content

डॉ कीर्ती ने बीएचएमएस में किया टॉप ,मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News

शिवपुरी। पूर्व शिक्षा मंत्री और कोलारस विधायक रहे स्व. पूरन सिंह बेडिया की पौत्र वधु डॉ कीर्ती पत्नी अनिरुद्ध प्रताप सिंह (राजू) ने छत्तीसगढ़ के पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्व विद्यालय से बीएचएमएस की पढ़ाई पूरी की है। अपनी डिग्री के दौरान उन्होंने चारों साल टॉप किया, जिसके चलते आज उन्हें गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया है। यहां बताना होगा कि हाल ही में जनवरी के प्रथम सप्ताह में घोषित हुई मप्र राज्य की आयुष (होम्योपैथी)पीजी काउंसलिंग 2020 की सूची में भी कीर्ती ने मप्र में छठवां जबकि ऑल इंडिया में सूची में 284वां स्थान हासिल किया है। डॉ कीर्ती ने 95.86 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!