
सुनील रजक शिवपुरी। खबर जिले के यातायात थाने से हैं। जहाँ आज कई समय से अटके ऑटो पर यूनिक कोड डाले गए हैं। प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने बताया कि अलग अलग ऑटो को अलग अलग यूनिक कोड (नंबर) दिए जा रहे हैं। जिससे एक नंबर से ही पूरी ऑटो की जानकारी हमारे पास रिकॉर्ड में रहेगी। जिसके चलते ऑटो से संबंधित अगर कोई भी घटना अगर शहर होती हैं। तो उसके यूनिक कोड से पूरी जानकारी थाने से निकाली जा सकती हैं। एवं दुर्घटनाओं में काफी सुधार आयेगा।
हर ऑटो को दिए जा रहे हैं यूनिक कोड
शहर में जितने भी ऑटो चल रहे हैं। प्रत्येक ऑटो को अलग अलग यूनिक कोड दिए जा रहे हैं। जैसे कि किसी ऑटो का यूनिक कोड 5 हैं। तो 5 नंबर की पूरी जानकारी थाने में रहेगी। जिससे आसानी से 5 नंबर ऑटो तक पहुँच सकते हैं।
सभी ऑटो चालकों को यूनिक कोड डलवाना जरूरी हैं
शहर में जितनी भी ऑटो संचालित हैं। रणवीर सिंह यादव थाना प्रभारी ने सभी से अपील की हैं कि सभी ऑटो चालकों को अपने ऑटो पर नंबर यानी यूनिक कोड डलबाना अनिवार्य हैं।
ऑटो चालक यूनिक कोड नही डलवाते है तो उन पर चलानी कार्यवाही की जाएगी
प्रत्येक ऑटो पर यूनिक कोड डलवाना जरूरी हैं। और जो ऑटो चालक अपने ऑटो पर यूनिक कोड नही डलवाएगा उन ऑटो पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
ऑटो ट्रेस करने में होगी आसानी
यूनिक नंबर से सवारी जिस ऑटो में सफर कर रहे हैं। अगर उनके साथ कोई घटना होती हैं अगर सवारी को यूनिक कोड यानी ऑटो नंबर पता हैं तो यूनिक कोड से तुंरत ऑटो मालिक एवं ऑटो ड्राइवर को ट्रेस किया जा सकता हैं।
रणवीर सिंह यादव प्रभारी की अपील जनता से
हमेशा सवारी जब भी ऑटो में बैठे तो यूनिक कोड यानी जिस ऑटो पर नंबर डला हैं उसी ऑटो में बैठे और हमेशा यूनिक कोड याद रखे जिससे अगर आपका कोई सामान ऑटो में रह गया हैं तो ऑटो को तुरन्त ट्रेस किआ जा सकता हैं।
इनका कहना हैं
हाँ ऑटो पर नंबर डालने की कार्यवाही की जा रही हैं। जिससे किसी भी घटना की शिकार अगर सवारी होती हैं तो तुरन्त यूनिक कोड की सहायता से ऑटो के मालिक एवं ड्राइवर को ट्रेस किआ जा सकता है। और रिकॉर्ड का रजिस्टर भी मेंटेन किया जा रहा हैं। जिसकी सहायता से तुरन्त जानकारी मिल जाएगी
राजेश सिंह चंदेल
एसपी शिवपुरी






Be First to Comment