शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल ने सभी थाना प्रभरियों को अबैध अथियार रखने बालो पर सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिये है जिसके तारतम्य मे थाना भौंती द्वारा घटना घटित करने की नियत से घूम रहे एक आरोपी को 12 बोर की अधिया व दो जिंदा राउण्ड के साथ दबोचकर उसके विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
थाना प्रभारी भौंती उनि. अशोकबाबू शर्मा को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आगरघाट महुअर नदी की पुलिया के पास ऊमरीकला में एक व्यक्ति कोई घटना घटित करने की नियत अवैध हथियार लिए घूम रहा है सूचना पर से थाना प्रभारी भौंती द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी पिछोर श्री रत्नेश तोमर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना किया गया। पुलिस टीम को आगरघाट महुअर नदी की पुलिया के पास मुखबिर के बतायो हुलिया का एक व्यक्ति दिखा, पुलिस को अपनी तरफ आता देख उक्त व्यक्ति भागने लगा जिसे हमराह फोर्स की सहायता से पकडा व उसके कब्जे से एक 12 बोर की अधिया एवं दो जिंदा राउण्ड जप्त किये। पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम मुरारी पुत्र बैजनाथ लौधी उम्र 35 साल निवासी ऊमरीकला का होना बताया, जिसे गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25,27 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
मुरारी लोधी अबैध हथियार सहित दो जिंदा राउंड के साथ गिरफ्तार | Shivpuri News
अवैध हथियार के साथ 1 आरोपी को दबोचा
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कलेक्टर ने गांव में देखी चारपाई बुनाई की पारंपरिक कला, कारीगर का बढ़ाया हौसला / Shivpuri News
- सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, मोटर में हुआ सुधार, शहरवासियों को मिल सकेगा पानी / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी में स्वच्छता अभियान लगातार जारी, प्लास्टिक जब्ती, चालानी कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज / Shivpuri News
- ट्रैक्टर चोरी की वारदात नाकाम, गियर फंसने पर 100 मीटर दूर छोड़कर भागे चोर / Shivpuri News
- किसानों की 12 मांगों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन 7 मई को, पड़ोरा चौराहे पर प्रदर्शन / Shivpuri News





Be First to Comment