Press "Enter" to skip to content

पुलिस की मुस्तेदी और अविलंब कार्यवाही से चोरी गया ट्रैक्टर पुलिस ने चन्द घंटों में किया बरामद | Shivpuri News

शिवपुरी। दिनांक 04.08.20 को रात्रि 11ः00 बजे लगभग फरियादी जगदीश राठौर निवासी ग्राम बिलौआ द्वारा मोबाईल फोन से थाना प्रभारी छर्च को सूचना दी कि में अपना महिंद्रा डीआई 575 लाल रंग का ट्रैक्टर घर के सामने खड़ा करके सो गया था, जब 12ः00 बजे लगे बाथरूम करने जागा तो देखा कि मैंने अपना ट्रैक्टर जिस स्थान पर रखा था वहां नहीं हैं, फकोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गये हैं उक्त सूचना पर से थाना प्रभारी छर्च द्वारा उनि. राजेंद्र शर्मा अविलंब पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी एवं एसडीओपी पोहरी श्री निरंजन सिंह राजपूत को बताकर स्वयं पुलिस बल के साथ मौके पर रवाना हुए, चूंकि थाना छर्च का पुलिस फोर्स मय शासकीय वाहन पहले से ही रात्रि गश्त में रवाना था, तो जब थाना छर्च पुलिस फोर्स फरियादी के घर के सामने से निकले उस समय ट्रैक्टर उनके घर के सामने नहीं था।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी पोहरी श्री निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में कंट्रोल रूम के माध्यम से शिवपुरी एवं श्योपुर के नाकों पर नाकाबंदी करवा दी, तथा एसडीओपी पोहरी द्वारा थाना बैराड़, पोहरी और छर्च पुलिस थानों को निर्देश देकर सर्चिंग प्रारंभ करवा दी, पुलिस की मुस्तैदी एवं अविलंब कार्यवाही के परिणाम स्वरुप चोरी के मात्र ढाई घंटे बाद पुलिस ने बदमाशों से शिवपुरी श्योपुर देहदे जोड के पास बदमाशों से ट्रैक्टर को छुड़वा लिया, बदमाश रात्रि एवं जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल हुए, रात्रि में पुलिस वाहन को देखकर बदमाशों द्वारा ट्रैक्टर को जंगल की खाई में उतार दिया था जहां सर्चिंग के दौरान 25 लीटर की खाली कैन तथा एक ट्रैक्टर से ट्राली को जोड़ने वाला नया गुल्ला भी मिला है। बाद पुलिस थाना छर्च पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 66/100 धारा 379 आईपीसी का कायम कर विवेचना जारी है, अज्ञात बदमाशों की पतारसी हेतु सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है तथा जंगल सर्चिंग की जा रही है। 
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी छर्च एवं उनके पूरे पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!