Press "Enter" to skip to content

सुहागिनों के पर्व पर होगा करवाचौथ महोत्सव का भव्य आयोजन / Shivpuri News

ओमकार इवेंट द्वारा 51 जोड़ो का सामूहिक करवाचौथ पूजा व जोडिय़ों के मध्य टेलेंट प्रतियोगिता भी 
शिवपुरी। भारतीय संस्कृति में सुहागिनों के पर्व करवाचौथ का महत्व सबसे ज्यादा है जिसे हर सुहागिन अपने पति के सलामती के लिए यह व्रत रखती है। महिलाओं के उत्साह को बढ़ाने के लिए आगामी 4 नवंबर को ओमकार इवेंट एंड सर्विसेज द्वारा सामूहिक करवाचौथ पूजा का भव्य आयोजन केवल 51 जोड़ों के लिए किया जाएगा। जिसके लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। करवा चौथ महोत्सव में सभी आयु के पति-पत्नी शामिल हो सकते है। जिसमे रैंप वॉक, डांस व विभिन्न प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। सामूहिक करवाचौथ पूजा के बाद कैंडल लाइट डिनर का भी प्रबंधन मुख्य रूप से किया जाएगा। ओमकार ईवेंट की ओर से पति-पत्नी के इस पावन त्यौहार के लिए सभी को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए इस करवाचौथ महोत्सव में शीघ्र पंजीयन कराने का आग्रह किया गया है ताकि पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर शीघ्र विवाहित जोड़ों का पंजीयन किया जा सके और यही जोड़े करवाचौथ महोत्सव में भाग लें सकेंगें।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!