
जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी के मीडिया प्रभारी मुकेश जैन पत्रकार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया की प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस पूरे धूमधाम से मनाया जायेगा। जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस के अधयक्ष बैजनाथ सिंह यादव 15 अगस्त को प्रात: 8:30 बजे झंडा बंधन करेगे तत्पश्चात प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के सन्देश का वाचन करेंगे।
सन्देश वाचन उपरांत कार्यालय पर मिष्ठान वितरण भी होगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अधयक्ष बैजनाथ सिंह यादव ने सभी कांग्रेस विधायक, पूर्व विधायक,नगरपालिका के सभी अधयक्ष ,उपाघ्यक्ष,पूर्व अधयक्ष,उपाघ्यक्ष,जिला सेवादल ,युवा कांग्रेस,किसान कांग्रेस,महिला कांग्रेस,एनएसयूआई, आईटी सेल,अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा,अल्पसंख्यक मोर्चा,व्यापारी प्रकोष्ठ,पिछड़ा वर्ग,जिला एवं जनपद पंचायत के सभी अध्यक्ष ,उपाघ्यक्ष,सदस्यगण,नगरपालिका,नगर परिषद् के सभी वर्तमान एवं पूर्व पार्षदगण,सहकारिता से जुड़े सभी पदाधिकारीगण,जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी,सदस्यगण,एवं सभी वरिष्ठ कांग्रेस जन से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर स्वतंत्रता दिवस के सभी कार्यक्रम को सफल बनाये।






Be First to Comment