Press "Enter" to skip to content

रैली निकालकर किया स्वच्छता के प्रति जागरूक / Shivpuri News

शिवपुरी। हमेशा स्वच्छ रहने की आदत बनानी होगी। जब हम गंदगी से
घृणा कर उसकी सफाई करने लगेंगे और स्वच्छता की पहल करने आगे आएंगे तो तय
मानिएगा हमारे जीवन के साथ साथ घर और आसपास के वातावरण में भी बदलाव आएगा।

स्वच्छता
शहर में भी दिखने लगेगी तब तय मानिए स्वच्छता सर्वेक्षण में हम अपने शहर
को अव्वल ला सकेंगे। यह बात नगर पालिका और ईस्टर्न हाइट्स द्वारा रविवार को
आयोजित किए गए स्वच्छता जागरूकता अभियान को संबोधित करते हुए सीएमओ गोविंद
भार्गव ने कही।

आईटीबीपी के सब इंस्पेक्टर शराफत
खान ने कहा फोर्स में सैनिकों के लिए सबसे बड़ी बात अनुशासन की होती है।
यदि अनुशासन टूटा तो फिर सैनिक, सैनिक नहीं रह पाता। इसलिए हम सब स्वच्छ
रहने के इतने आदी हो जाए कि घर और आसपास हम सफाई रखेंगे तो गंदगी कहीं
होगी। ईस्टर्न हाइट्स की संचालिका नीलम अरोरा ने कहा कि बचपन से ही बच्चों
में सफाई के जागरूकता वाले संस्कार दिए जाए।

यत्र,
तत्र, सर्वत्र कचरा न फेंकने की नसीहत दी जाए तो फिर वह धीरे-धीरे
स्वच्छता के प्रति जागरूक होने लगेंगे। स्वच्छता अधिकारी योगेश शर्मा,
एनजीओ से राहिल खान, रोटरी से सर्वेश अरोरा,और अन्य समाजसेवी के साथ जागरूक
नागरिक मौजूद थे। वहीं स्वच्छता जागरूकता साइकिल रैली, सिद्धेश्वर मेला
ग्राउंड से शुरू होकर पोलो ग्राउंड पर समाप्त हुई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!