Press "Enter" to skip to content

रेंज की जमीन पर मवेशी चराने पर दो पक्षों में जमकर चले लात-घूसें | Shivpuri News

शिवपुरी। सुरवाया थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम वीरपुर में रेंज की जमीन पर मवेशी चराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे की लाठी, डंडों व लात-घूसों से मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने दोेनों पक्षोें की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। 
बंटी पुत्र उदयसिंह गुर्जर निवासी वीरपुर व रामवीर पुत्र श्यामसिंह गुर्जर निवासी खुटैला रेंज की जमीन पर मवेशी चरा रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों एक-दूसरे के साथ गाली-गलौंज करने लगे। वहीं दोनों पक्षों के लोग अा गए और एक-दूसरे पर लाठी, डंडों व लात-घूसों से हमला कर दिया। घटना में दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए। मामलेे में पुलिस ने रामवीर की शिकायत पर सुखवीर गुर्जर, कोलेंद्र गुर्जर, बुटी गुर्जर, रामनिवास गुर्जर निवासी नयागांव व बंटी गुर्जर की शिकायत पर वकील गुर्जर, महेंद्र गुर्जर, कोलेंद्र गुर्जर व राजकुमार गुर्जर निवासी खुटैला के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!