Press "Enter" to skip to content

पत्रकार की मौत के बाद चक्काजाम करने वालों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया एक सैकड़ा लोगों पर केस / Shivpuri News

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत ककरवाया गांव के पास फोरलेन पर एक कंटेनर ने बाइक सवार पत्रकार में टक्कर मार दी। घटना में पत्रकार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। मामले को लेकर पुलिस ने 5 नामजद सहित 70-80 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार प्रमोद रावत पुत्र रमेश रावत उम्र 32 वर्ष निवासी ककरवाया सुबह 9.45 बजे बाइक क्रमांक से फोरलेन बायपास पार कर दूसरी तरफ आ रहा था। तभी तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी।

जिसके बाद गंभीर रूप से घायल प्रमोद को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। प्रमोद की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैफिक जाम कर दिया। देहात थाना पुलिस ने रामकिशन रावत,नरेंद्र रावत, दिलीप रावत, मुकेश रावत, अनिल रावत निवासीगण ककरवाया सहित 70-80 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!