Press "Enter" to skip to content

माँ राजेश्वरी मंदिर पर जागरण कल | Shivpuri News

शिवपुरी। चैत्र नवरात्रा के अवसर पर शहर के प्रसिद्ध राज राजेश्वरी मंदिर प्रांगण में कल अष्टमी एवं रामनवमीं के अवसर पर संगीतमय जागरण का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में स्वरांजलि म्युजिकल इवेंट् ग्रुप द्वारा माता की भेंटें बाहर से आने वाले कलाकारों द्वारा गाई जाएगी साथ ही कई अन्य कलाकारों माता के गीतों पर अपनी शानदार प्रस्तुति भी देंगें। आयोजन को लेकर जानकारी देते हुए स्वरांजिल इवेंट ग्रुप से जुड़े मुकेश आचार्य ने बताया कि प्रतिवर्ष चैत्र नवरात्रा के अवसर पर मॉं राज राजेश्वरी दरबार में भजन संध्या, जागरण का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में शहर के प्राचीन मंदिर माँ राज राजेस्वरी एवं नागेश्वरी के दरबार में चैत्र नवरात्रि की अष्टमी/नवमीं शनिवार 13 अप्रैल को स्वरांजलि इवेंट्स एवं म्यूजिकल ग्रुप द्वारा रात्रि 10 बजे से विशाल भगवती का जागरण प्रस्तुत किया जाएगा। सभी धर्मप्रेमीजनों से इस भव्य जागरण के आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह मॉं राज राजेशवरी भक्त मण्डल शिवपुरी द्वारा की गई है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!